दतिया: पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कोतवाली, बड़ौनी, गोराघाट, चिरूला और बसई थानों के साथ ही कंट्रोल रूम में पदस्थ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।फेरबदल में बड़ौनी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश राजपूत को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी को गोराघाट थाना प्रभारी बनाया गया है। गोराघाट थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश शाक्य को बड़ौनी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। हिमांशु भार्गव को बड़ौनी से चिरूला थाना प्रभारी बनाया गया है। विवेक राय को कोतवाली से बसई थाना प्रभारी और नीरज कुमार को बसई से बड़ौनी थाना भेजा गया है। वहीं, नितिन भार्गव को चिरूला से हटाकर कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
