व्यापारी पर जानलेवा हमला, सुरक्षा को लेकर सिंधिया को लिखी थी चिठ्ठी

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसरावन में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार संजय अग्रवाल उम्र पर करीब 10 लोगों ने फरसा, लाठी और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय अग्रवाल का उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि जिस घटना की आशंका वे महीनों से जता रहे थे, आखिरकार वही हुआ। उन्होंने पहले ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए।पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कलेक्टर जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा छर्च थाना में अलग-अलग अवसरों पर आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि ग्राम के कुछ दबंग उनकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

आवेदनों में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि सर्वे नंबर 619, 620 और 1200 की 1.25 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को जबरन काट लेने की धमकी दी जा रही है तथा परिवार की सुरक्षा खतरे में है।परिवार का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कथित आरोपियों ने 18 मार्च 2026 को उनकी खड़ी गेहूं की फसल जबरन काटकर अपने कब्जे में कर ली। इस संबंध में भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो न तो फसल की हानि होती और न ही आज यह खूनी संघर्ष देखने को मिलता।

Next Post

बेंगलुरु की पत्थर खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत, मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका

Thu Jul 2 , 2026
बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मदपट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। एक स्टोन क्रशर खदान में काम करने के दौरान 40 फीट ऊपर से एक विशाल चट्टान अचानक मजदूरों पर गिर गई। इस दुर्घटना में सात दिहाड़ी मजदूरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। […]

You May Like