दतिया उपचुनाव के मद्देनजर ग्वालियर की सीमावर्ती शराब दुकानें 30 जुलाई तक रहेंगी बंद

ग्वालियर। दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने अहम आदेश जारी किया है। जिसके तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र से लगे ग्वालियर जिले के तीन किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित सभी शराब दुकानों एवं अन्य अनुज्ञप्ति प्राप्त मदिरा केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 28 जुलाई को शाम 6 बजे से 30 जुलाई को मतदान समाप्त होने तक सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध अवधि के दौरान शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन, भंडारण एवं अवैध बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

11वां अखिल भारतीय असाटी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्य मंत्री लखन पटेल मुख्य अतिथि रहे

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित राधिका पैलेस में 26 जुलाई रविवार को अखिल भारतीय असाटी (वैश्य) समाज महासभा राष्ट्रीय शिक्षा समिति का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 गरिमामय व भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पथरिया विधायक लखन पटेल विशेष रूप से […]

You May Like

मनोरंजन