ग्वालियर। ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन एवं मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 12 जून से ग्वालियर के शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रही मध्यप्रदेश लीग का शुभारंभ दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली गुब्बारे उड़ाकर करते नजर आयेंगे। लीग का पहला मुकाबला शाम 7,30 बजे से ग्वालियर चीता और चंबल घड़ियाल के बीच खेला जाएगा। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों एवं प्रदेशभर से दर्शकों के ग्वालियर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
ग्रेट खली गुब्बारे उड़ाकर करेंगे लीग का शुभारंभ
