नगर निगम के टैक्स वसूली में हुई 25 प्रतिशत की वृद्धि

जबलपुर: संस्कारधानी के विकास और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर शहर की जनता ने अटूट विश्वास की मुहर लगा दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, राजस्व प्रभारी डॉं. सुभाष तिवारी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में जबलपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के सभी पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले वर्ष के 192 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, इस बार नगर निगम की कुल आय 240 करोड़ रुपये के पार पहुँच गई है।

राजस्व में हुई यह 25 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि सीधे तौर पर शहर में हुए चहुंमुखी विकास कार्यों का परिणाम मानी जा रही है। निगम प्रशासन की पारदर्शिता और महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की जनहितैषी नीतियों के कारण नागरिकों में टैक्स भरने के प्रति उत्साह बढ़ा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया, जिससे अंतिम दिन की आय रात्रि 08ः30 बजे तक लगभग 7 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जिसमें सम्पत्तिकर 5 करोड़ 70 लाख, जलकर 90 लाख 24 हजार एवं डोर टू डोर में 30 लाख 71 हजार रूपये निगम कोष में जमा हुए है।
महापौर ने जताया आभार
इस शानदार सफलता पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने शहर के नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा के मैं जबलपुर के देवतुल्य नागरिकों को प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने नगर निगम पर भरोसा जताया। यह राशि शहर के विकास की गति को और तेज करेगी। यह जीत हर उस कर्मचारी की है जिसने दिन-रात फील्ड पर अताह मेहनत की है।
टीम वर्क से मिली बड़ी सफलता
इस रिकॉर्ड तोड़ वसूली के पीछे महापौर के साथ-साथ राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की कुशल रणनीति का बड़ा हाथ रहा। जल विभाग, बाजार विभाग, कॉलोनी सेल, भवन शाखा, स्वास्थ्य विभाग, कम्प्यूटर ऑपरेटरों और अन्य विभागों के अमले ने मिलकर एक टीम के रूप में कार्य किया।

Next Post

लास वेगास में एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Wed Apr 1 , 2026
वाशिंगटन, 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका में लास वेगास के उत्तर में एक एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमरीकी वायु सेना की एक प्रवक्ता ने रिया नवोस्ती को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, “मंगलवार को नेलिस एएफबी का एक एफ-35 विमान लास वेगास के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो […]

You May Like