ब्लैकमेलर गैंग के फर्जी पत्रकार गए जेल

50 हजार की डिमांड युवक को देते थे धमकी

जबलपुर। फर्जी पत्रकारों की ब्लैकमेलर गैंग के दो सदस्योंं को सिहोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया हैं। फर्जी पत्रकारों की गैंग एक युवक से पचास हजार रूपए की डिमांड कर उसे प्रताडि़त करने के साथ धमका रहे थे। प्रकरण में एक आरोपी अब भी फरार हैं जिसकी तलाश जारी है।

सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि  विशाल दुबे 36 वर्ष निवासी कंकाली मोहल्ला सिहेारा ने लिखित शिकायत की थी कि मंगल लालीपुरी के द्वारा  16 अक्टूबर 24 को एक झूठे प्रकरण में एससी एसटी लगवाने के लिये फर्जी पत्रकार शशांक तिवारी, संतोष वंशकार, अमन अग्रवाल द्वारा उससे पैसे की मांग कर ब्लेक मेल किया जा रहा है।  धमकाते हुए 50 हजार रूपये की डिमांड की जा रही है। फर्जी पत्रकारों की धमकियों से मानसिक रूप से  प्रताडि़त हो गया।   शशांक तिवारी, संतोष बंशकार एवं अन्य व्यक्त्यिों के द्वारा  उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था यह लोग आपराधिक प्रवृति के लोग है पूर्व में भी  शशांक तिवारी का 5 हजार लेते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था संतोष बंशकार जो कि नामजद अपराधी है। इसके अन्य मामले भी थाना में दर्ज हैं। पुलिस ने शशांक तिवारी, संतोष वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अमन अग्रवाल की तलाश की जा रही है।

Next Post

नए प्रभारी हरीश चौधरी की पहचान मैदानी नेता के रूप में...

Thu Feb 20 , 2025
सियासत भंवर जितेंद्र सिंह के विपरीत कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मैदान में उतर कर काम करने के लिए जाने जाते हैं. मध्य प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस पिछले चार पांच वर्षों से लगातार प्रयोग कर रही है. मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया, जेपी अग्रवाल, रणदीप […]

You May Like