दीवाली के बाजार में पैसों की ‘खनक’ का शोर कम सुनाई दे रहा!

खंडवा। इस बार दीपावली का त्यौहार कुछ खास रंग नहीं जमा पा रहा है। 4 दिन बाद त्यौहार होने के बावजूद बाजारों की रौनक केवल जरूरी सामानों पर टिकी हुई है।

बड़े आइटमों की दुकानें उधार के समान से गुलजार हो रही हैं, इसके बावजूद लोग इनकी सीढिय़ां चढऩे में संकोच कर रहे हैं।

पटाखा व्यापारियों के करोड़ों फंसे

लोगों की जेब में पैसा नहीं के बराबर है। अधिकतर लोग मध्यमवर्गीय होते हैं, जो ऐसे त्योहारों पर दिल खोलकर खर्च करते हैं। पटाखा बाजार में व्यापारियों ने करोड़ों रुपए फंसा रखे हैं। ग्राहकी के इंतजार में वे भी परेशान नजर आ रहे हैं।

कर्मचारियों की जेबें भी रीती

इस बार कर्मचारियों की जेब में भी पैसा नहीं है। किसानों के हालात खराब हैं। सोयाबीन की फसल लगभग बर्बाद हो गई है। कपास और मिर्ची को लगातार बरसात ने थो डाला है।

व्यापारियों की निगाहें किसानों की ‘मक्का’ पर

खंडवा में तो बड़े हंगामें और किसानों के आक्रोश से प्रशासन व सरकार घबरा गए। बाद में यही मक्का डेढ़ हजार रुपए बिकी। मतलब व्यापारियों की मोनोपाली किसानों को इस बार दीपावली मनाने में नहीं मनाने देगी।

इलेक्ट्रॉनिक और वाहन बाजार सजे

दिखावे के आइटमों से बाजार गुलजार हैं,लेकिन ग्राहकी नहीं हो पा रही है। यहां तक घरों को रंग रोगन वाले आइटम भी उसे अपेक्षा के साथ नहीं बिके,जैसे पेंट बाजार को उम्मीद थी। कुल मिलाकर त्योहार ही रौनक केवल औपचारिक जरूरतों में ही सिमट गई है। लोग सस्ते आइटम और सडक़ों के किनारे मिलने वाले समान से ही संतुष्ट होंगे। इलेक्ट्रॉनिक और वाहन बाजार सजे हुए तो हैं, लेकिन इनमें केवल किस्तों वाले कुछ लोग ही हिम्मत करके पहुंच रहे हैं।

किसान चिल्लाए तो,भाव हुए डबल

मक्का की फसल जिन्होंने किस्मत से बो दी थी। वह अच्छी हुई, तो भाव 2000 से उतारकर 900 रुपए पर आ गई। व्यापारियों की इस चाल से किसान परेशान दिख रहे हैं।

सामान्य तबका किराना-कपड़े में सिमटा

ऐसी ही स्थिति सामान्य तबके के लोगों की है, जिनकी जेब में पैसा नहीं है। फिर भी वे किराना, कपड़े और रोशनी के समान एकत्रित कर रहे हैं। तेल, शक्कर और रवा, मैदा जैसी जरूरी चीज खरीद रहे हैं।

Next Post

साहिल और जतिन का कहर, तमिलनाडु 18/5

Thu Oct 16 , 2025
कोयंबटूर 16 अक्टूबर (वार्ता) कप्तान इशान किशन (173) जतिन पांडे (तीन विकेट) और साहिल राज ( 77रन/दो विकेट) की शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को 419 का स्कोर खड़ा करने के बाद स्टंप्स तक तमिलनाडु के 18 रन […]

You May Like