साहिल और जतिन का कहर, तमिलनाडु 18/5

कोयंबटूर 16 अक्टूबर (वार्ता) कप्तान इशान किशन (173) जतिन पांडे (तीन विकेट) और साहिल राज ( 77रन/दो विकेट) की शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को 419 का स्कोर खड़ा करने के बाद स्टंप्स तक तमिलनाडु के 18 रन पर पांच विकेट लेकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली।

झारखंड ने कल के छह विकेट पर 307 रन से आगे खेलना शुरु किया। झारखंड का सातवां विकेट इशान किशन के रूप में गिरा। इशान किशन ने 247 गेंदों में 15 चौके और छह छक्कों की मदद से 173 रन बनाये। इसके बाद साहिल राज (77), जतिन पांडे (25) और ऋषव राज 19 रन बनाकर आउट हुये। झारखंड ने पहली पारी 419 का स्कोर विशाल स्कोर खड़ा किया। तमिलनाडु के लिए गुरजपनीत सिंह ने चार, डीटी चन्द्रशेखर, जेगनाथन हेमचुदेशन ने दो-दो विकेट लिये। संदीप वारियर और अमब्रिश ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 11 ओवर में 14 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये। दिन का खेल समाप्त होने के समय तमिलनाडु ने पांच विकेट पर 18 रन बना लिये थे और शाहरुख खान (नाबाद चार) और अमब्रिश बिना खाता खेले क्रीज पर मौजूद थे। तमिलनाडु अभी झारखंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 401 रन पीछे है।

झारखंड के लिए जतिन पांडे ने तीन और साहिल राज ने दो विकेट लिये।

 

Next Post

सरकार और प्रशासन को जगाने कांग्रेस ने अस्पताल के सामने दिया धरना

Thu Oct 16 , 2025
रीवा।छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से हुई मासूम बच्चो की दु:खद मौत के विरोध में कांग्रेस ने जिला अस्पताल बिछिया बच्चा वार्ड के सामने जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में धरना दिया. धरना को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले […]

You May Like