
रीवा।छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से हुई मासूम बच्चो की दु:खद मौत के विरोध में कांग्रेस ने जिला अस्पताल बिछिया बच्चा वार्ड के सामने जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में धरना दिया.
धरना को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले मे मासूम बच्चो की मृत्यु से पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गयी है. श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी कम्पनी को बंद कराने या व्यक्ति विशेष को दण्डित कराने की मांग तक ही सीमित नही है वरन् वह व्यवस्था मे परिवर्तन चाहती हैं. जब तक व्यवस्था मे परिवर्तन नही होगा तब तक ऐसी घटनाऐं घटित होती ही रहेंगी. हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का बयान जुमले बाजी से भरा हुआ हैं यदि समय रहते विशेषज्ञों से इसकी सघन जांच कराई गयी होती तो ऐसी घटना घटित ही न होती. आज पूरे प्रदेश मे अमानक दवाओं की खेप उतर रही हैं प्रशासन मूकदर्शी बना हुआ है, जब तक इन अमानक दवाओं की आवक पर रोक नही लगेगी तब तक प्रदेश का यही हाल बना रहेगा. श्री शर्मा ने मांग की कि अमानक स्तर की दवाईयों का जो खेप हमारे प्रदेश मे लाकर नवनिहालों और आमजन को दवाई मे जहर मिलाकर दिया जा रहा है उसे तत्काल बंद कराया जाये. धरना प्रदर्शन के उपरांत शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया. डॉ. अरूणा तिवारी, मोहम्मद रफीक अंसारी, गोविन्ददास तिवारी, शहर संगठन मंत्री सज्जन पटेल, लखनलाल खण्डेलवाल, सत्य नारायण तिवारी, विपिन पाण्डेय, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, नर्मदेश्वर पाठक, अब्दुल शहीद मिस्त्री, मुस्तहाक खान मौजूद रहे.
