डेविस कप 2026 टेनिस: भारत बनाम दक्षिण कोरिया क्वालिफायर सियोल में खेले जाएंगे

नयी दिल्ली 08 अगस्त (वार्ता) डेविस कप 2026 क्वालिफायर के दूसरे राउंड में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच टेनिस मुकाबला 18-19 सितंबर को सियोल के ओलंपिक टेनिस सेंटर के हार्ड कोर्ट पर खेला जाएगा। दक्षिण कोरिया में होने वाले इस मुकाबले का विजेता डेविस कप टूर्नामेंट के ‘फाइनल 8’ स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगा, जो नवंबर में इटली के बोलोग्ना में होगा। डेविस कप रैंकिंग में 16वें स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया को 19वें स्थान पर मौजूद भारतीय टेनिस टीम पर 6-5 की मामूली बढ़त हासिल है।

भारत, जो सोमवार को इस मुकाबले के लिए अपनी टेनिस टीम की घोषणा करने वाला है, आखिरी बार 2016 में दक्षिण कोरिया से भिड़ा था। तब उसने चंडीगढ़ में ग्रास कोर्ट पर खेले गए एशिया/ओशिनिया ग्रुप I मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की थी। भारत ने फरवरी में बेंगलुरु में नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। उस समय भारत 33वें स्थान पर था, जबकि डच टीम दुनिया में छठे नंबर पर थी। दक्षिणेश्वर सुरेश इस मुकाबले के स्टार रहे थे। उन्होंने अपने दोनों एकल मैच जीते और युकी भांबरी के साथ मिलकर युगल में भी जीत हासिल की। इस जीत के साथ, भारत ने 2019 में मौजूदा फॉर्मेट लागू होने के बाद पहली बार क्वालिफायर के दूसरे राउंड में जगह बनाई।

.....

Next Post

बैहर के 2 गांवों में दूषित पानी से 1 महीने में 6 आदिवासी बच्चों की मौत

Sat Aug 8 , 2026
बालाघाट,बैहर विधानसभा क्षेत्र के बोन्दरी और कुंडेकशा गांव में दूषित पानी पीने और अन्य बीमारियों के कारण एक माह के भीतर 6 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। वहीं बीमार बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।   पिछले 5 दिनों में जिला चिकित्सालय बालाघाट में 47 बच्चों […]

You May Like