राशिफल-पंचांग : 06 जनवरी 2026

पंचांग 06 जनवरी 2026:-

रा.मि. 16 संवत् 2082 माघ कृष्ण तृतीया भौमवासरे दिन 11/18, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 3/49, प्रीति योगे रात 12/11, विष्टि करणे सू.उ. 6/45, सू.अ. 5/15, चन्द्रचार कर्क दिन 3/49 से सिंह, पर्व- संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 06 जनवरी 2026

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा में अरूचि व व्यवधान होगा, अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, मित्रों से बैचारिक मतभेद रहेगा, वर्ष के मध्य में प्रियजनों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, शासन सत्ता का लाभ नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यहां सहयोग मिलेगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको निजी क्षेत्र में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के आदेश का पालन करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने का योग है.

———————————————————

आज का भविष्य- मंगलवार 06 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य और गौरवर्ण होगा. दुबला पतला फुर्तीला, होगा. अपने मन की बात दूसरों पर जल्दी प्रकट नहीं करेगा. बु़िद्धमान और विवेकी होगा. माता पिता का भक्त होगा. इनके मित्रों की संख्या अधिक रहेगी. अपने मन की बात दूसरों को व्यक्त नहीं करेगा.

———————————————————

मेष- नये संपर्क आपकी तरक्की में सहायक रहेंगे. साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी. मानसिक अस्थिरता रहेगी. व्यापार में प्रगति होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

वृषभ- जिम्मेदारी नहीं निभाने से परेशानी हो सकती है. विरोधी आरोप लगाने का प्रयास करेंगे. संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी. अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा.

मिथुन- झूठ बोलकर काम कराने का प्रयास हानिकारक हो सकता है. व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. कम परिश्रम से अच्छी सफलता मिलेगी.

कर्क- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे. कार्य क्षमता के बल पर अपनी पहिचान बना लेंगे. शत्रु वर्ग परास्त होगा. माता पिता का भक्त सहयोग मिलेगा. मान सम्मान मिलेगा.

सिंह- विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे. अटके काम पूरे होंगे. धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी. नवीन योजनाओं का विकास होगा. परिश्रम अधिक होगा.

कन्या- विवादास्पद मामलों में समझौता करना पड सकता है, रोगी की चिन्ता रहेगी. अतिथि वृश्चिकमन होगा. इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा.

तुला- अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते है. मित्रों की नाराजगी दुखी कर सकती है. अधिनस्थ वर्ग से सहयोग मिलेगा. बेरोजगारोंं को प्रयास करने पर सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- अधिकारों के लिये संघर्ष करना पड़ सकता है. अविवाहित वैवाहिक कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे. आर्थिक कार्यो की पूर्ति होगी.धार्मिक कार्य बनने का योग है.

धनु- नये संपक्र संपक्र बीती बातको भूलकर काम में जुट जायें, सफल रहेंगे. अधिक वाक पटुता से काम बिगड़सकता है. पुराने मित्रों का सहयोग रहेगा.

मकर- आपके विचारों से अधिकारी प्रभावित होंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार है. अचानक लाभ. यात्रा में सावधानी रखें. पूज्यव्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.

कुम्भ- मनचाहा काम मिलने से उत्साह रहेगा. राजकीय कार्य बनाने के आसार हैं. इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी. किसी अनसोचे कार्यमें व्यस्तता रहेगी.

मीन- आपको अपने फैसले से पछताना पड़ सकता है. नये कार्य वृश्चिके बढ़ाने में परेशानी होगी. नौकरी में अधिनस्थ वर्ग के असहयोग से काम बिगड़ सकता है.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

माघ कृष्ण तृतीया को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, निकल, आदि वस्तुओं में नरमी की चाल चलेगी. सरसों, अरंडी, अलसी, मॅूग, मोठ, के भाव में तेजी होगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च पूर्ववत रहेंगे. भाग्यांक 1487 है.

———————————————————

Next Post

ईरान : वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराते प्रभाव

Tue Jan 6 , 2026
ईरान एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है. आर्थिक संकट, गिरती रियाल की कीमतें और बेरोजगारी ने जनाक्रोश को भडक़ा दिया है, जो अब राजनीतिक असंतोष में बदल चुका है. अयातुल्लाह अली खमेनेई के नेतृत्व वाली इस्लामी व्यवस्था के सामने खड़ी यह चुनौती सतही नहीं, बल्कि दशकों […]

You May Like