स्लीपर बस से 210 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार


इंदौर:पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्लीपर बस से 210.480 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने करीब 2.10 लाख रुपए कीमत की शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही करीब 50 लाख रुपए की बस जब्त की है.पांडे बस सर्विस के सामने खड़ी स्काय ट्रेवल्स की बस की डिग्गी में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी.

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस की तलाशी ली. डिक्की से विभिन्न ब्रांड की 186.480 लीटर अंग्रेजी शराब और 24 लीटर बीयर सहित 210.480 लीटर शराब बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब इंदौर से कम कीमत पर खरीदकर गुजरात के सूरत सहित अन्य शहरों में अधिक दाम पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी.

एक आरोपी धार और दूसरा खरगोन का रहने वाला
आरोपियों के नाम परमेश्वर वैष्णव उम्र 40 साल निवासी ग्राम बड़ौद खुर्द, जिला धार तथा रितेश भंवर उम्र 19 साल निवासी ग्राम उरवा, जिला खरगोन बताया गया है. चंदन नगर थाना प्रभारी, तिलक कारोले ने इस संबंध में बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है. आरोपियों को रिमांड पर लेकर शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

टांडा गैंग का वाहन चोर धराया, सरकारी वाहन से टक्कर मारकर पकड़ा

Sun Jul 12 , 2026
इंदौर: हीरानगर पुलिस ने धार की कुख्यात टांडा गैंग के एक वाहन चोर को पीछा कर गिरफ्तार किया है. पुलिस से बचने के लिए भाग रहे आरोपी को आईटीआई चौराहे के पास सरकारी वाहन से टक्कर मारकर पकड़ा. आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी […]

You May Like