युवक के घर से मिला 30 हजार का गांजा

सतना . आबकारी अमले ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए एक घर से लगभग 3 किलो गांजा बरामद किया. इस मामले में युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई.

जिला आबकारी अधिकारी नवीन चंद्र पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक घर में गांजा रखे होने की सूचना मिली थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए सतना क्रमांक 2 के वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक नीलेश गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम ने शहर के बजरहा टोला में स्थित एक मकान में छापेमारी की. तलाशी लिए जाने पर प्रिंस यादव पिता स्व. अशोक उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 2 किलो 925 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसे देखते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/20 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त गांजे की कीमत 30 हजार रु आंकी गई.

Next Post

गैंगस्टर सलमान लाला के समर्थन में बनीं रील्स पर पुलिस की नजर

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर. शहर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद उसके समर्थन में सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियां पुलिस की चिंता बढ़ा रही हैं. क्राइम ब्रांच ने ऐसे 35 अकाउंट्स को चिह्नित किया है, जिनसे शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी. इन अकाउंट्स पर […]

You May Like