धर्मेन्द्र की बहुत बड़ी फैन थी जया भादुड़ी

मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जया भादुड़ी दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र की बहुत बड़ी फैन थी। धर्मेंद्र के प्रशंसक केवल आम दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी रही हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी खुद धर्मेंद्र की बहद बड़ी फैन रही हैं। यह बात जया ने खुद धर्मेंद्र से खुद बताई थी।

धर्मेंद्र ने इस बारे में एक बार बताया था कि जया उनकी बहुत बड़ी फैन थी।धर्मेंद्र ने बताया था कि उन्होंने एक फिल्म गुड्डी, जया के साथ की थी। उन्होंने बताया था कि जया का फोटोसेशन उनके घर पर हुआ था। इस दौरान जया ने उन्हें बताया था कि धरम जी, मैं तो आपकी बहुत बड़ी फैन रही हूं, मैं आपकी कटिंग रखती थी।

वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म ‘गुड्डी’ में जया ने धर्मेंद्र के साथ काम किया था। इस फिल्म में जया ने गुड्डी का किरदार निभाया था जो सुपरस्टार धर्मेंद्र की दीवानी है।जया ने एक बार ‘कॉफी विद करण’ पर धर्मेंद्र को पहली बार देखने का किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया था, ‘मैंने धर्मेंद्र को जब पहली बार देखा तो मैं बहुत घबरा गई, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। उन्होंने सफेद पैंट और जूते पहने हुए थे और वहां वो किसी ग्रीक गॉड की तरह दिख रहे थे।’

Next Post

फिल्म फूल और पत्थर से धर्मेन्द्र को मिला था ‘ही-मैन’ नाम

Mon Nov 24 , 2025
मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को फिल्म फूल और पत्थर से ‘ही-मैन’ नाम मिला था। बॉलीवुड में धर्मेन्द्र को ‘ही मैन’ कहा जाता है। धर्मेंद को ही-मैन नाम वर्ष 1966 में प्रदर्शित फिल्म फूल और पत्थर के जरिये मिला थ।इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक सीन […]

You May Like