अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए समिति गठित, तीन माह में देगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) नागर उड्डयन मंत्री के. राममाेहन नायडू ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देगी।

श्री नायडु ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समिति की पहली बैठक सोमवार को होगी। उन्होंने कहा कि यह समिति अन्य किसी भी जांच से स्वतंत्र होकर काम करेगी और इसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और गुप्तचर ब्यूरो के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत में नागर विमानन सुरक्षा के मानक उच्च स्तर के हैं जिसका विदेशी एजेंसियां भी बार बार उल्लेख करती रही हैं, फिर भी यह दुखद दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा, “ हमने बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरी तरह से जांच कराने का निर्णय लिया है। देश में परिचालन में शामिल इस श्रेणी के सभी विमानों की जांच की जाएगी।

 

Next Post

ओडिशा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान शहीद

Sat Jun 14 , 2025
भुवनेश्वर, 14 जून (वार्ता) ओडिशा के माओवाद प्रभावित सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग थाना क्षेत्र में एक पत्थर खदान के पास तलाशी अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट होने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों […]

You May Like