इंदौर: आज नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान और नवाचारों का राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया. इस दौरान सिटी बस कार्यालय में दल को स्वच्छता अभियान का प्रेजेंटेशन और लोक परिवहन वाहनों के संचालन कार्य की जानकारी दी गई. साथ ही नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान में कचरा संग्रहण से लेकर बायोगैस प्लांट तक दौरा करवाया गया.
आज शहर में नगर निगम के स्वच्छता अभियान और नवाचारों का अध्ययन करने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली से 16 सदस्यीय दल आया. रक्षा महाविद्याल के सदस्यों ने नगर निगम द्वारा किए नवाचारों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली एवं संपूर्ण स्वच्छता मॉडल का प्रजेंटेशन दिखाया गया. आयुक्त क्षितिज सिंघल ने इंदौर की स्वच्छता यात्रा, जीरो वेस्ट सिटी के प्रयास, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन, सीएनडी वेस्ट प्रोसेसिंग, बायो सीएनजी उत्पादन, तथा जन भागीदारी कार्यों की जानकारी दी गई. रक्षा महाविद्यालय दल ने आई सीसीसी, राजशाही जीटीएस, ट्रेंचिग ग्राउण्ड बायो सीएनजी, सी एंड डी वेस्ट प्लांट सहित अन्य प्लांट का अवलोकन किया. इस दौरान आयुक्त ने दल को बताया कि लोक परिवहन वाहनों का संचालन कार्य कैसे हो रहा है.
स्वच्छता अभियान की दी जानकारी
आयुक्त ने दल के सदस्य को स्वच्छता अभियान के बारे बताया कि अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए, शहर के चिंहित वार्ड में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन चलाए गए. वाहनों को जीपीएस सिस्टम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है. पहले गीला-सुखा कचरा संग्रहित किया जाता था, अब हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रहित किया जा रहा है. थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट, नाला मेडिकल चेकअप, नाला फुटबॉल, नाला दंगल सहित अन्य गतिविधि की जानकारी दी गई. रक्षा महाविद्यालय दल को टेचिंग ग्राउण्ड में बायोगैस प्लांट के विषय में बताया कि यह एशिया का सबसे बडा बायोगैस सीएनजी प्लांट है. इसमें गीले कचरे से बायोगैस का निर्माण कर लोक परिवहन में उपयोग किया जा रहा है.
मजबूति मिसाल कायम की
निरीक्षण बाद राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के दल ने नगर निगम के कार्यों की सराहना की. सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने एक मजबूत मिसाल कायम की है. इंदौर का मॉडल बहुत ही प्रभावशाली है. इस दौरान अपर आयुक्त अर्थ जैन, प्रखर सिंह एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे
