बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में आग लगने से तीन लोगों की मौत

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) बाहरी दिल्ली के बुध विहार इलाके में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक ऐसे परिवार के सदस्य थे जो बुध विहार के मांगे राम पार्क इलाके में स्थित गोदाम में बनी एक अस्थायी झोपड़ी में रहते थे।

यह घटना मध्यरात्रि के दौरान घटी जब साइट पर रखे अपशिष्ट में आग लग गई और वह तेजी से झुग्गी में फैल गई। दमकल कर्मियों की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया।

शव बुरी तरह जले हुए थ जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

Next Post

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार

Wed Apr 15 , 2026
मुंबई, 15 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही […]

You May Like