इन्दरगढ़ के उचाढ़ में घर पर बोला धावा: 15-20 हमलावरों ने की मारपीट, अर्जुन केवट गंभीर घायल

दतिया: इन्दरगढ़ क्षेत्र के ग्राम उचाढ़ में देर रात उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब यहां 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने अर्जुन केवट पुत्र भस्सू केवट के घर पर हमला बोल दिया। हमले में अर्जुन केवट और अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के लामबंद होने पर बदमाश मौके पर हथियार छोड़कर फरार हो गए।
ग्रामवासियों के अनुसार 15-20 अज्ञात लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों और अवैध कट्टों से लैस होकर अर्जुन केवट के घर पहुंचे।

हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर अर्जुन केवट पर हमला कर दिया। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अर्जुन केवट की चीख-पुकार और घरवालों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ को अपनी ओर आता देख हमलावर घबरा गए और अपने साथ लाए हथियार वहीं छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने गंभीर हालत में अर्जुन को तत्काल दतिया जिला अस्पताल के लिए रवाना किया।
गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों द्वारा छोड़े गए हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Next Post

कूनो नदी को बचाने सिंधिया ने दी 43 करोड़ की परियोजना की सौगात, किसानों को भी होगा फायदा

Sun Jun 28 , 2026
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कूनो नदी के उद्गम स्थल कंजा गांव पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर सिंधिया ने कूनो नदी के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 43 करोड़ रुपये की लागत […]

You May Like