बायपास पर फ्लाईओवर कार्य तय समय पर पूर्ण हों

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदौर बायपास पर अर्जुन बरोदा, झलारिया और कनाडिया फ्लाईओवर का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जाए. साथ ही रोड चौड़ीकरण, सर्विस रोड की मरम्मत और बंद लाइटों को चालू करने पर विशेष ध्यान देने को कहा.

बुधवार को मंत्रालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन बरोदा फ्लाईओवर 15 जनवरी 2026 तक, झलारिया 30 जनवरी तक और कनाडिया 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा. दीपावली से पहले सर्विस रोड और डामरीकरण का कार्य भी पूर्ण होगा. आगामी 10 दिनों में पूरे मार्ग पर लाइटें लगा दी जाएंगी. मंत्री ने यातायात बाधित न होने के निर्देश दिए.

Next Post

प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण

Thu Sep 25 , 2025
सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने जिला जेल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर जिला जेल में बंदियों के लिए विधिक जागरुकता शिविर भी आयोजित किया गया. निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने पाकशाला, जेल लीगल एड क्लीनिक, जेल डिस्पेंसरी, महिला […]

You May Like