प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया जेल का निरीक्षण

सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य ने जिला जेल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर जिला जेल में बंदियों के लिए विधिक जागरुकता शिविर भी आयोजित किया गया.

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने पाकशाला, जेल लीगल एड क्लीनिक, जेल डिस्पेंसरी, महिला सेल, बंदियों के बैरक, पानी एवं रोशनी की व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता, बीमार बंदियों के उपचार स बंधी सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया. साथ ही बंदियों एवं महिला बंदियों के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा उनके प्रकरणों की प्रगति के स बंध में से जानकारी ली. उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण के संबंधितों को निर्देश दिए. इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, जेल उप अधीक्षक अक्षय कुमार सिंहोतके एवं बंदी उपस्थित थे.

कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने जेल के बंदियों के अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता व सलाह, प्लीबारगेनिंग, जेल लीगल एड क्लीनिक, अपील के प्रावधान के बारे में जानकारी दी.

 

Next Post

सफाई मित्रों की मेहनत का परिणाम है इंदौर नंबर वन

Thu Sep 25 , 2025
इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने निगम सफाई मित्रों से सीधा संवाद किया. संवाद कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों को होने वाली परेशानी और समस्याओं पर बात की ओर उन्हें शपथ दिलाई की सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान आयुक्त ने कहा कि आज देश विदेश में इंदौर नंबर वन है […]

You May Like