महापौर ने मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

इंदौर: सोमवार को अटल द्वार से वीर सावरकर प्रतिमा तक निर्माणाधीन सड़क का महापौर ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अटल द्वार से बैरवा समाज धर्मशाला तक सड़क पेंचवर्क करने के निर्देश दिए.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का दौरा किया गया. उक्त सड़क 1.31 किलोमीटर लंबी और 60 फीट चौड़ी बनेगी. सड़क की निर्माण लागत 10.76 करोड़ रुपए बताई जा रही है. महापौर भार्गव ने निर्माणाधीन मार्ग में बाधक अतिक्रमण एवं अन्य निर्माणों को जारी नोटिसों की समीक्षा की. अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए समयबद्ध कार्रवाई की योजना बना लें.

उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग शहर के यातायात दबाव को कम करने में सहायक होगा. महापौर ने अटल द्वार से बैरवा समाज धर्मशाला तक सड़क पर यातायात असुविधा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक रिपेयर कार्य किया जाए, जिससे यातायात सुगम हो सके. इस दौरान जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल और विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

Next Post

ड्रेनेज लाइन के चेंबर में पाइप निकालने उतरे दो सफाईकर्मी की मौत

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर: सोमवार को नगर निगम के दो सफाईकर्मी की ड्रेनेज सफाई के दौरान जहरीली गैस से मौत होने की चर्चा है. घटना शाम 6.30 बजे चोइथराम मंडी गेट की बताई जा रही है. दो कर्मी टैंकर के पाइप कैक्टुल्डा लाइन में रह जाने के कारण चेंबर में उतरे थे. बताया […]

You May Like

मनोरंजन