अवैध शराब जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

नर्मदापुरम। जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 6 और 7 अक्टूबर को नर्मदापुरम देहात, कोतवाली और इटारसी थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी और कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने कुल 226 क्वार्टर/पाव शराब, 41 केन बीयर और 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 14,800 रुपये बताई गई है। साथ ही अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे दो वाहन भी जब्त किए गए।

नर्मदापुरम देहात थाना क्षेत्र में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुनील कौशल से 100 क्वार्टर देशी मदिरा और 24 केन बीयर, दीपक पटेल से 17 केन बीयर, मुकेश उर्फ पिंकी से 8 क्वार्टर अंग्रेजी शराब व एक स्कूटर, तथा देवेन्द्र कनोजिया से 20 क्वार्टर देशी मदिरा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र में भी चार आरोपियों को पकड़ा गया। गुड्डी मेषकर से 37 क्वार्टर अंग्रेजी शराब, राजा केवट से 22 क्वार्टर देशी, यश पांडेय से 21 क्वार्टर देशी और इस्माईल मोहम्मद से 18 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।

उधर, इटारसी थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों से 3-3 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

Next Post

यमुना नदी को निर्मल बनाना हमारी प्राथमिकता : रेखा

Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि यमुना नदी को निर्मल बनाना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए केंद्र सरकार हमारी भरपूर सहायता कर रही है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि देश की पौराणिक नदी को उसका पुराना गौरव व रूप दिलाने […]

You May Like