
इंदौर. राहुल गांधी के कार्यक्रम का स्थान तय होने के बाद कांग्रेस में पदाधिकारियों को पंजीयन और प्रचार प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए. साथ कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, अग्नि व्यवस्था और यातायात को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई.
राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर आयोजित होगा. इसके लिए शहर कांग्रेस में पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करने और छात्र को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का काम शुरू किया गया है. आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेस पदाधिकारियों को पांच-पांच सौ पंजीयन करने का लक्ष्य दिया गया. साथ अपने अपने क्षेत्र में गाड़ियों से छात्रों की गूंज अभियान में कार्यक्रम स्थल और समस्या बताने की मांग करने वाले प्रचार प्रसार तेज करने के लिए कहा है.
पुलिस उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक
आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया, पार्षद राजू भदौरिया, शैलेश गर्ग, संजय बाकलीवाल और मुंबा भाटिया सहित कांग्रेस नेताओं की पुलिस उपायुक्त , यातायात डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारी के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रम केजे लेकर बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम स्थल पर अग्नि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और छात्रों के साथ सौहार्द पूर्ण व्यवहार करने को लेकर नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से सहयोग का अनुरोध किया है.
