पार्षद जाटव की एमआईसी वापसी पर फिर विवाद शुरू

इंदौर. शहर में कुलकर्णी भट्ठा वार्ड के पार्षद जीत जाटव को बीजेपी में वापसी और एमआईसी में लेने के विरोध में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने अहिल्या प्रतिमा पर धरना दिया. पार्षद कालरा ने कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने उनसे पूछा तक नहीं और निलंबन के साथ एमआईसी में भी शामिल कर लिया.

भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने आज राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर मुंह पर काली पट्टी बांध कर परिवार सहित धरना दिया. उन्होंने कहा कि वे न्याय की देवी अहिल्या बाई के समक्ष न्याय की गुहार लगाने परिवार सहित धरने पर बैठे है. कालरा ने कहा कि जीतू जाटव गुंडा है और आपराधिक छवि होने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष ने उनका निलंबन खत्म कर दिया. इतना ही नहीं गुंडे जाटव को एमआईसी में भी वापसी कर दी गई. जाटव के खिलाफ विधानसभा चार की महिला पार्षद नीता राठौर और एकलव्य गौड के समर्थक भी धरना स्थल पर मौजूद थे. इसको मालिनी गौड़ समर्थकों द्वारा पार्टी और संगठन पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. पार्षद कालरा ने कहा कि मैं दिल्ली, भोपाल तक मामले को ले जाऊंगा. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उन पर अभी मुकदमा कायम है.

Next Post

चोइथराम मंडी के मुख्य द्वार को मिलेगा भव्य स्वरूप

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. इंदौर की चोइथराम मंडी के मुख्य द्वार को जल्द ही भव्य स्वरूप दिया जाएगा. मंडी के मुख्य गेट को राजवाड़ा की प्रतिकृति के स्वरूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही गेट को आकर्षक और स्वरूप देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है. […]

You May Like