नयी दिल्ली 20 फरवरी (वार्ता) पश्चिमी यूरोपीय देश लिकटेंस्टाइन के राजकुमार प्रिंस एलोइस ने शुक्रवार को यहां ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक प्रगाढ करने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष अक्टूबर में मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि इस समझौते के माध्यम से अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश को सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से विनिर्माण, उन्नत प्रौद्योगिकी और नवाचार-आधारित क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं की बातचीत से भारत–लिकटेंस्टाइन साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली । उन्होंने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को विस्तार देने की साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं।
Next Post
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन के लिए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती का सुप्रीम आदेश
Fri Feb 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय को निर्देश दिया है कि वह पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में सहायता के लिए वर्तमान और पूर्व न्यायिक अधिकारियों को तैनात करे। मुख्य […]

You May Like
-
9 months ago
E-KYC सात दिवस में कराएं
-
8 months ago
ज्योति सिंह ने सीए की परीक्षा की उत्तीर्ण
-
2 weeks ago
हृदय रोग परीक्षण शिविर 7 को, डॉ यूसुफ जमाल आएंगे
