फसल नुकसान का आकलन करने गांव-गांव जाएगा दल, भारी से नष्ट हुई फसल

रीवा। रीवा जिले में पिछले कई दिनो से हुई झमाझम बारिश से धान सहित खरीफ की अन्य फसले नष्ट हो गई है. बेहद नुकसान किसानो को हुआ है. फसल नुकसान का आकलन किया जायेगा. सर्वे होगा और प्रभावित किसानो को मुआवजा राशि दी जाएगी. कलेक्टर रीवा ने सर्वे के आदेश जारी किये है. गठित टीम गांव-गांव पहुंचकर नुकसान हुई फसल का आकलन करेगी.

गौरतलब है कि बेमौसम बारिश ने किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया. इस बार जिले भर में धान की अच्छी फसल थी जो बर्बाद हो गई. उड़द, मूंग की भी फसल खराब हुई है. रीवा में बेमौसम हुई बारिश से धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है.फसलों में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए जिला प्रशासन की टीमें किसानों के खेतों पर पहुंचेंगी. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आदेश जारी कर जिले के समस्त तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में पटवारियों एवं कृषि उद्यानकी की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों का संयुक्त दल गठन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित कृषकों की उपस्थिति में सर्वे कार्य समयावधि में पूर्ण किया जाए. सर्वे के दौरान कलेक्टर द्वारा गठित दल अपने हल्के में जाकर बारिश के कारण धान की फसल में हुई क्षति का आंकलन करेगा और तहसीलदार के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. जिले में सबसे ज्यादा धान की खेती की गई थी जो कि पानी में पूरी तरह से बर्बाद हो गई है.

असमायिक वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे करें: कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि विगत दिनों हुई असमायिक वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे करें. उन्होंने राजस्व, कृषि, उद्यानिकी एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित किसानों की उपस्थिति में फसल क्षति का आकलन समयावधि में किये जाने के निर्देश दिये हैं. किये गये सर्वे की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है.

Next Post

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने खेतों पर पहुंच कर फसलों को हुए नुकसान को देखा, किसानों की पीड़ा सुनी

Sun Nov 2 , 2025
दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी दतिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने दतिया जिले में बारिश से धान की फसलों में हुए नुकसान को खेतों पर पहुंच कर देखा तथा प्रभावित हुए किसानों से चर्चा कर उनकी पीड़ा को सुना। किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी […]

You May Like