वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने खेतों पर पहुंच कर फसलों को हुए नुकसान को देखा, किसानों की पीड़ा सुनी

दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी दतिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने दतिया जिले में बारिश से धान की फसलों में हुए नुकसान को खेतों पर पहुंच कर देखा तथा प्रभावित हुए किसानों से चर्चा कर उनकी पीड़ा को सुना। किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आप के साथ हैं। संयुक्त दल में प्रमुख रूप से मप्र कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के वरगांय, बामरौल, नन्दपुर, रैपुरा, सेपुरा,उपरांय में धान की फसलों को अतिव्रष्टि से हुए नुकसान को देखा तथा पीड़ित किसानों से चर्चा कर उनकी पीड़ा को सुना। दतिया विधानसभा के भ्रमण में आनंद चौवे,स्वामी शरण कुशवाहा विष्णु गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, रामेश्वर चौवे, के पी यादव प्रेम नारायण कुशवाहा, विक्रम दांगी, नरेंद्र गुर्जर, रामदास उत्साही जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, स्वदेश अहिरवार, गोलू कुशवाह,मानस दुबे आदि मौजूद थे। पार्टी ने कहा कि यदि शासन प्रशासन ने नहीं सुनी और किसानों को उचित मुआबजा नहीं दिया तो हम सड़कों पर उतरेंगे और किसानों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन करेंगे।

Next Post

गिट्टी व डस्ट के अवैध परिवहन में लिप्त दो ट्रॉला जब्त

Sun Nov 2 , 2025
ग्वालियर। आज ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई टीम ने मेहरा टोल के पास से गिट्टी व डस्ट का अवैध परिवहन करते मिले दो बड़े ट्रौला […]

You May Like