जेल में निरुद्ध 535 बंदियों ने रखा नवरात्र का उपवास

सतना : चैत्र नवरात्र आरंभ होते ही केंद्रीय जेल सतना में मां की आराधना का क्रम भी शुरु हो गया. नवरात्र के पहले दिन जेल में निरुद्ध कुल 535 बंदियों ने उपवास रखा. इसी कड़ी में भजन-कीर्तन और अखण्ड रामायण का पाठ भी किया जा रहा है.अधीक्षक केंद्रीय जेल सतना श्रीमती लीना कोष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. नवरात्र के अवसर पर 9 दिनों तक जेल के बंदीगण मां दुर्गा की पूजा-आराधना में तल्ल्ीन रहेंगे. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जेल में निरुद्ध कुल 535 बंदियों ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को उपवास रखा. हलांकि इनमें से 362 बंदियों द्वारा एक दिन का उपवास ही रखा गया है.

लेकिन कुल 173 बंदी ऐसे भी हैं जिन्होंने 9 दिन का उपवास रखा है. इसी कड़ी में जेल में निरुद्ध कुल 25 महिला बंदिनियों ने भी गुरुवार को उपवास रखा. जबकि 18 बंदिनियां ऐसी हैं जिन्होंने 9 दिन का उपवास रखा है. जेल अधीक्षक के अनुसार व्रतधारी बंदियों के लिए अलग से फलाहारी की व्यवस्था की गई है. आलम यह है कि जेल के सभी वार्डों के अंदर न सिर्फ भजन-कीर्तन गाया जा रहा है. बल्कि जेल में बंदियों द्वारा अखण्ड रामायण का पाठ भी किया जा रहा है. इसके साथ ही केंद्रीय जेल की जेल वाणी के माध्यम से भी बंदियों को भजन-कीर्तन सुनाए जा रहे हैं. जिसके चलते चैत्र नवरात्र के अवसर पर समूचे जेल परिसर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
न्यायाधीश ने किया निरीक्षण
वरिष्ठ न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पार्थशंकर मिश्र और विधिक सहायत अधिकारी मुहम्मद जिलानी द्वारा केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया गया. प्रिजन लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण करने के दौरान जेल में नवीन आमद के तौर पर प्रविष्ट बंदियों के बारे में जानकारी ली गई. इसी कड़ी में आर्थिक स्थित दयनीय होने पर विधिक सहायता समिति के माध्यम से अपील करने के लिए कहा गया. इसके साथ ही न्यायाधीश द्वारा विधि संबंधी समस्यायों को सुनते हुए उनका त्वारित निराकरण किया गया.

Next Post

छतरपुर में बिना TNCP और RERA विकसित हो रहे 46 प्रोजेक्ट्स अवैध घोषित

Fri Mar 20 , 2026
छतरपुर: जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) और RERA की अनिवार्य अनुमतियों के बिना विकसित हो रहे प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स को अवैध घोषित किया जा रहा है। ताजा जांच में अब तक करीब 46 […]

You May Like