
ब्यावरा। नगर के कई मुख्य मार्ग पूरी तरह उखडक़र यहां गड्ढे हो रहे है, उखड़े चेम्बर राहगीरों के लिए जानलेवा बने हुए है, सबकुछ सामने होते हुए भी इस तरह के हालातों को सुधारने के प्रयास नहीं होना और भी चिंता का विषय है.
स्थानीय कोली मोहल्ला में जाने वाले मार्ग पर जैसे ही राजगढ़ रोड के यहां से प्रवेश होता है वहीं पर नाली पर एक गड्ढा हो रहा है, उस पर भारी पत्थर रखे है जो और भी जोखिम भरा है, इसी के समीप अव्यवस्थित चेम्बर है, ऐसे में यहां से आवागमन में जोखिम बना रहता है. कई बार दुपहिया वाहन चालक, पैदल राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है.
कई स्कूलों तक पहुंचने का रास्ता
गड्ढे, खुले चेम्बर तथा उखड़ी सडक़ो के कारण आये दिन राहगीर चोटिल हो रहे है. राजगढ़ रोड से कोली मोहल्ले तरफ जाने वाले मार्ग पर जहां इस तरह के हालात है यहां से कई स्कूलों के लिए रास्ता जाता है, बड़ी संख्या में बच्चे यहां से स्कूल के लिए आते-जाते है किंतु सडक़ की बदहाली के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
