रुपया 26 पैसे मजबूत

मुंबई, 13 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और बैंकों की डॉलर बिकवाली से बुधवार को रुपये में 26.50 पैसे की तेजी दर्ज की गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.47 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा में बुधवार को शुरू से ही तेजी रही। यह 10 पैसे की बढ़त में 87.6350 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। हालाँकि कुछ देर बाद ही इसकी तेजी 87.7250 रुपये प्रति डॉलर सीमित रह गयी। बाद में बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली के कारण रुपया 87.38 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में यह दिवस के मुकाबले 26.50 पैसे की बढ़त में 87.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में 0.25 प्रतिशत की गिरावट से रुपया मजबूत हुआ है। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में बंद होने से भी रुपये पर सकारात्मक असर पड़ा।

Next Post

कांग्रेस बिहार में हार से पहले कर रही फेस सेविंग : विश्वास सारंग

Wed Aug 13 , 2025
भोपाल, 13 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही देश के […]

You May Like