जयकारों के साथ निकली भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा

भोपाल। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव के अवसर पर तुलसी नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। आचार्य मुक्ति सागर महाराज और आचार्य अचल मुक्ति सागर महाराज के संघ सानिध्य में भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। केसरिया ध्वज-पताकाओं के साथ निकली शोभायात्रा ने विश्व शांति और बंधुत्व का संदेश दिया। रजत पालकी में विराजित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने कंधों पर पालकी उठाकर जय-जयकार करते हुए नगर भ्रमण कराया। मंदिर समिति अध्यक्ष आर.के. पारेख ने बताया कि जिनालय में औषधीय अभिषेक, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्री आदिनाथ महिला मंडल की सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आचार्य श्री ने कहा कि प्रभु के कल्याणक अवसर पर अनुष्ठान करने से जन्म-जन्म के कर्मों की निर्जरा होती है। कार्यक्रम में समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Next Post

अमृत मित्र महोत्सव में भाग लेने महिलाएं दिल्ली रवाना

Thu Mar 12 , 2026
आष्टा। शासन की अमृत मित्र महोत्सव योजना के तहत नपा की स्वसहायता समूह की महिलाओं को नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने स्वागत कर रवाना किया. नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि अमृत मित्र महोत्सव योजना के तहत जानकारियों को गंभीरतापूर्वक समझें और उसके अनुरूप ही स्वसहायता समूह की […]

You May Like