
ग्वालियर। शासकीय सेवानिवृत्त पेंसनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश, जिला शाखा ग्वालियर की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय 45 बी, द्वारिकापुरी पर आरके मिश्रा, सेवानिवृत्त कमिश्नर एवं सगठन के संरक्षक के मुख्य आतिथ्य एवं अरविन्द शुक्ला, जिला अध्यक्ष ग्वालियर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन के आरके मिश्रा एवं नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन ओ.पी. शर्मा विशेष सलाहकर द्वारा किया गया। पेंसनर की मांगों एवं उनके निराकरण के बारे में सदस्यो ने विचार रखे।
बैठक में संरक्षक ने निर्देश दिए कि पेंसनर की समस्याओं में प्रत्येक ज्ञापन में एक ही बिंदु रखकर सरकार से कार्यबाही के लिए कहा जाए। पेंसनर को सहायता के लिये संगठन में डाक्टर के साथ सी.एम.ओ, एडवोकेट या सेवानिवृत्त ऐ.पी.ओ. व टाउन कंट्री प्लानिग के अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारियों को जोड़ा जाए।
संगठन में सदस्यता अभियान के अंतर्गत 500 सदस्यो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसको सदस्यों एवं पदाधिकारियों के सहयोग से पूर्ण किया जावेगा एवं प्रत्येक पदाधिकारी को वर्ष में 25 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। संगठन के प्रचार एवं प्रसार के लिये आई.टी.सेल एवं पी.आर.ओ.समिति गठित की जाये। प्रदेश प्रभारी अशोक शर्मा होंगे। महेश शर्मा एवं अजय मिश्रा पी.आर.ओ सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।
बैठक में सभी पदाधिकारी का जेपी नामदेव जिला महामंत्री एस डी ओ सेवानिवृत्त द्वरा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में संगठन के संरक्षक अरविन्द शुक्ला प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर, बी एम त्रिवेदी प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी ग्वालियर एवं चंबल आशालता शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, श्याम शुन्दर पराशर उपाध्यक्ष सम्भाग ग्वालियर, एस के मिठास प्रदेश सचिव, बी के मिश्रा प्रदेश सचिव, जे पी नामदेव जी महासचिव ग्वालियर, नीलम शुक्ला, मिथलेश नामदेव, जगदीश सहाय, महेश कुमार गोड़, आरके श्रीवास्तव, बी के दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष, अशोक शर्मा, महेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
