
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल चौक से ई-रिक्शा में बैठीं एक यात्री महिला के 50 हजार रूपए चोरी हो गई। महिला को शक है कि उसके पास बैठीं अन्य महिला ने चोरी की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासजी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पुष्पा पटेल निवासी काली मंदिर के पीछे दमोहनाका शांति नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 2 बजे इंडियन बैंक रानीताल पैसे निकालवाने गई थी जो 50,000 रूपये निकाल कर साइड बैग में रखकर वापस घर आने के लिये रानीताल चौक से ई-रिक्शा में बैठी रिक्शा थोडा आगे बढा तो एक अन्य महिला बाजू में बैठी जिसे वे नही जानती है और वह महिला आगा चौक में ई-रिक्शा में उतरकर चली गई। जैसे ही वे ई-रिक्शा में बैठकर चेरीताल पंजाब बैंक कॉलोनी मोड के पास पहुंची तो उसका बैग हल्का लगा तो मैने देखा कि बैग की आधी चैन खुली है और बैंग में रखे 50,000 रखे थे गायब थे।
