श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने सावधि जमा पर ब्याज दरों में किया संशोधन, नई दरें 11 अक्टूबर 2026 से लागू

मुंबई, श्रीराम ग्रुप की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) ने अलग-अलग अवधि की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। नई दरें 11 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।

सावधि जमा को क्रिसिल रेटिंग्स की ओर से “CRISIL AAA/Stable”, इक्रा की ओर से “[ICRA]AAA (Stable)”, इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की ओर से “IND AAA/Stable” और केयर रेटिंग्स की ओर से “CARE AAA/Stable” रेटिंग दी गई है।

संशोधित ब्याज दरें (11 अक्टूबर 2026 से लागू)

10 करोड़ रुपए तक की जमा पर

अवधि मौजूदा सालाना ब्याज दर संशोधित सालाना ब्याज दर
12 माह 6.85% 7.00%
15 माह(केवल डिजिटल) 7.10% 7.50%
18 माह–23 माह 7.05% 7.25%
24 माह–35 माह 7.10% 7.50%
36 माह–60 माह 7.50% 7.85%

 

निम्नलिखित अतिरिक्त लाभ पहले की तरह मिलते रहेंगे

-वरिष्ठ नागरिकों (जमा करने या नवीनीकरण के समय 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले) को सालाना ब्याज दर में 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

-महिला जमाकर्ताओं को सालाना ब्याज दर में 0.05% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

-परिपक्व हो चुकी सावधि जमा के नवीनीकरण पर वार्षिक ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

जमा राशि 1,000 रुपए के गुणक में स्वीकार की जाएगी। जमा की न्यूनतम राशि 5,000 रुपए होगी।

अवधि वर्तमान दरें संशोधित दरें सालाना
12–23 माह 6.85% 7.00%
24–35 माह 7.10% 7.50%
36–48 माह 7.50% 7.85%

फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट प्लान (एफआईपी) — संशोधित ब्याज दरें (11 अक्टूबर 2026 से लागू)

 

निम्नलिखित अतिरिक्त लाभ पहले की तरह मिलते रहेंगे:

महिला जमाकर्ताओं को सालाना ब्याज दर में 0.05 % अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

फिक्स्ड इन्वेस्टमेंट प्लान (एफआईपी) के अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

Next Post

लकड़ी के पंजीयन पर हस्ताक्षर के बदले मांगी रिश्वत, 3 हजार लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

Tue Oct 13 , 2026
छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने वन विभाग के प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पर इमारती लकड़ी की खरीदी-बिक्री से संबंधित जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत मांगने और राशि नहीं देने पर पंजीयन […]

You May Like

Play sound