
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला अपने पहले पति से अलग हो चुकी है. मौका का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय महिला शुजालपुर में रहती है. आरोपी युवक राजा से महिला के भाई की दोस्ती थी. महिला का आरोप है कि राजा ने उससे शादी करने का पहले वादा किया. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. इसके बाद आरोपी शुजालपुर स्थित महिला के घर भी आना जाना शुरू किया. आरोपी राजा ने इस बीच महिला को भोपाल बुलाया और प्रियंका नगर स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. महिला ने जब राजा पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया. महिला ने कजलीखेड़ा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
