कुष्ठ रोग अब भी बना हुआ है चुनौती, घर-घर जाकर खोज अभियान

इंदौर: जिले में कुष्ठ रोग पूरी तरह खत्म होने के दावों के बीच सच्चाई अब भी चिंता बढ़ाने वाली है. वर्तमान में इंदौर में 540 मरीज शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में उपचाररत हैं और रोग की प्रभाव दर 1.42 दर्ज की गई है. संक्रमण की कड़ी तोडऩे और छिपे मामलों को समय रहते सामने लाने के लिए शासन ने अब बड़े स्तर पर घर-घर खोज अभियान शुरू कर दिया है.सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी ने बताया कि कुष्ठ रोग समय पर पहचान होने पर पूरी तरह ठीक हो सकता है, लेकिन देरी से इलाज शुरू होने पर इससे स्थायी विकृति और नए संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

इसी को देखते हुए जिले के स्लम इलाकों और हाई-रिस्क क्षेत्रों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है, जहां लगातार निगरानी और सक्रिय सर्वे किया जा रहा है. सीएमएचओ का कहना है कि बीते वर्षों में जागरूकता बढऩे से कई मरीज इलाज तक पहुंचे हैं, लेकिन अब भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो लंबे समय तक छिपे रहते हैं.
सरकार की रणनीति है कि हर संदिग्ध व्यक्ति तक स्वास्थ्य टीम पहुंचे, जांच कराए और पुष्टि होते ही तुरंत निःशुल्क उपचार शुरू किया जाए, ताकि रोग के फैलाव पर स्थायी रोक लगाई जा सके. सीएमएचओ ने साफ किया है कि अभियान केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नियमित फॉलोअप, दवा वितरण और मरीजों की काउंसलिंग भी साथ-साथ की जाएगी, जिससे इलाज बीच में न छूटे और संक्रमण की श्रृंखला पूरी तरह टूट सके.

आज से शुरू कुष्ठ रोगी खोज अभियान
जिले में आज से 5 मार्च तक विशेष कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए 1425 दल गठित किए हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देंगे और संभावित मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजेंगे. प्रत्येक दल में आशा कार्यकर्ता के साथ एक पुरुष स्वयंसेवक शामिल है. जांच में पुष्टि होने पर मरीजों का तुरंत निःशुल्क इलाज शासकीय संस्थानों में शुरू किया जाएगा. सभी ग्राम और वार्ड स्तर की टीमों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है.

Next Post

कार से ले जा रहा था 13 पेटी अवैध शराब जब्त

Fri Feb 13 , 2026
इंदौर:राऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी मारुति डिजायर कार से अंग्रेजी व देशी शराब की खेप लेकर जा रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया.राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार […]

You May Like