बुलेट पर निकले विधायक महेंद्र हार्डिया, बिंदास अंदाज ने खींचा लोगों का ध्यान

इंदौर:इंदौर-5 के विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शहर की सड़कों पर उनका एक बिंदास और सहज लुक देखने को मिला, जिसने राहगीरों और समर्थकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।महेंद्र हार्डिया रॉयल एनफील्ड बुलेट चलाते नजर आए। सड़क पर बाइक चलाते हुए उनका आत्मविश्वास और सहज अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कई लोगों ने उन्हें देखकर अभिवादन किया तो कुछ ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।हालांकि इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसे लेकर भी लोगों के बीच चर्चा होती रही

Next Post

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,युवक की मौत

Fri May 22 , 2026
इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के 7 मिल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस नहीं […]

You May Like