संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर सार्वजनिक अवकाश घोषित करे दिल्ली सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली सरकार से माँग करते हुए गुरुवार को कहा कि वह एक फरवरी संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करे और उस दिन यानि शराब की दुकानें बंद (‘ड्राई डे’)रखी जाएं।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश और ‘ड्राई डे’ कि मांग करते हुए कहा कि गुरु रविदास के अनुयायियों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक फरवरी को सार्वजनिक अवकाश और ‘ड्राई डे’ की घोषणा मंत्रिमंडल से पारित कराकर तुरंत अधिसूचना जारी करें।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2025 में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दलित समाज की सहानुभूति लेने के लिए भाजपा के समर्थन में दिल्ली के उपराज्यपाल ने 12 फरवरी रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसमें सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और स्थानीय निकायों के कार्यालय बंद रखे गए थे। उप राज्यपाल महोदय ने पिछले वर्ष 2025 में रविदास जयंती पर ‘ड्राई डे’ घोषित करने की कोई सीधी घोषणा नही की , जो भाजपा समर्थित सोच को दर्शाता है।

श्री यादव ने केंद्र सरकार पर संत रविदास मंदिर को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर डीडीए ने दिल्ली के तुगलकाबाद में 10 अगस्त 2019 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संत रविदास मंदिर को ध्वस्त करके दलित समुदाय की धार्मिक आस्थाओं और विश्वास पर सीधा प्रहार किया था। तुगलकाबाद स्थित रविदास जी का मंदिर दलित समाज के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है।

 

 

Next Post

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देश प्रयासरत

Thu Jan 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता ‘लगभग पूरा हो चुका है’ लेकिन कृषि व्यापार पर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए नौकरशाह और व्यापार विशेषज्ञ रात-दिन काम कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा, […]

You May Like