भोपाल। मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के नेतृत्व में कुक्कुट विकास निगम के संविदा कर्मचारी सातवें दिन भी जारी रहा. निगम मंडल और संयुक्त मोर्चे के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनो के नेताओं ने धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया.
राठौर ने बताया कि कुक्कुट विकास निगम ने समान्य प्रशासन विभाग से मार्गदर्शन मांगा है. 22 जूलाई 2023 की नीति के तहत पशुपालन विभाग अभी तक फाइल घूम रही है. जबकि इस मार्गदर्शन का कोई औचित्य नहीं है, उन्होंने बताया कि निति एक बार बन जाती है तो वो हमेशा लागू रहती और आदेश कभी भी हो सकते है. आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के तहत वेतन एवं भत्तों का भुगतान हो.
