अंशकालीन कर्मचारी खून से लिखेंगे पोस्टकार्ड

भोपाल। मप्र के अंशकालिक कर्मचारी एक मई मजदूर दिवस के दिन खून से सीएम के नाम पोस्टकार्ड लिखेंगे. भोपाल के अंबेडकर जयंती मैदान में इस दिन कर्मचारी एकजुट होंगे. मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि पिछले 20 सालों से कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं की गई है. इन कर्मचारियों को न ही कोई भत्ते का लाभ दिया गया है.समय पर वेतन भुगतान कभी नहीं किया जाता है. साथ ही कर्मचारी की वरिष्ठ सूची भी नहीं बनाई गई है. जिस कारण प्रदेश के 55 हजार अंशकालीन कर्मचारी में असंतोष व्याप्त है.

Next Post

झुग्गियां किराये पर देने वालों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द विक्रम सिंह ने वक्फ प्रापर्टी की जांच को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इस संबंध में जैसे निर्देश आएंगें, कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने झुग्गियों को किराए पर दिए जाने के मामले पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों […]

You May Like