कटनी में बेखौफ बदमाश डन कॉलोनी में ऑटो सवार महिला से सरेराह चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुए संदिग्ध बाइक सवार

कटनी। शहर के वीआईपी और सुरक्षित माने जाने वाले डन कॉलोनी क्षेत्र में आज सरेराह चेन स्नेचिंग की एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ऑटो में सवार महिला को अपना निशाना बनाया। वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चलते ऑटो से महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली गई।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, संदिग्धों पर शक गहराया

घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की कंगाली शुरू की गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थल के पास लगे कैमरों के फुटेज में दो संदिग्ध युवक एक बाइक पर तेजी से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जिस तरह ऑटो से महिला को खींचते हुए वारदात को अंजाम दिया गया है, उसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी में दिख रहे इन्हीं बाइक सवार लड़कों का इस वारदात में हाथ है। पुलिस हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर इन संदिग्धों की शिनाख्त करने में जुट गई है।

रहवासियों में दहशत का माहौल

डन कॉलोनी जैसे व्यस्त और संभ्रांत इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब महिलाएं ऑटो में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो सड़कों पर चलना दूभर हो जाएगा।

Next Post

खाट पर सो रहा था युवक, आधी रात हमलावरों ने बरपाया कहर

Wed Jun 10 , 2026
रतलाम। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खेरिया पाड़ा गांव में मंगलवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर के बाहर खाट पर सो रहे युवक पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। घटना के वक्त उसकी मासूम बेटी भी उसके पास ही सो रही थी। हमलावरों […]

You May Like