भाजपा पार्षदों ने शराब दुकान में जड़ा ताला 

जबलपुर। उपनगरीय क्षेत्र रांझी बड़ा पत्थर में शनिवार को एक अलग ही दृश्य नजर आया. यहां पर पिछले कई दिनों से खोली गई एक शराब दुकान को बंद कराने के लिए क्षेत्रीय जन लगातार आंदोलन कर रहे थे, उनके समर्थन में भाजपा के कई पार्षद सड़कों पर उतर पड़े और शराब दुकान में ताला जड़ दिया.

एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी ने बताया कि रांझी शराब दुकान को लेकर विगत दिवस क्षेत्रीय नागरिक विधायक अशोक रोहाणी से मिले थे। उक्त प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा के दौरान विधायक रोहाणी को बताया था कि शराब दुकान खुलने के बाद से वहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई है। चूंकि समीप ही सब्जी मंडी व मंदिर स्थित है, लिहाजा महिलाओं का वहां आना-जाना लगा रहता है।

शराब दुकान खुलने से सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी हो रही है। जिसके बाद विधायक ने आश्वासन दिया था कि दो दिनों अंदर दुकान को हटावा दिया जाएगा। इसी क्रम में आज शराब दुकान पहुंच तालाबंदी कर दी गई है। अब यह बड़ा पत्थर की शराब दुकान बंद रहेगी।

इस दौरान एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,पार्षद निशांत झरिया, संतोषी ठाकुर, अनुराग दहिया आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शराब दुकान बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम ने दुकान हटवाने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया था।

Next Post

डिजिटल स्पेस में कॉकरोच जनता पार्टी का धमाका: हैकिंग का दावा और बढ़ते फॉलोअर्स के बीच शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

Sat May 23 , 2026
  नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम […]

You May Like