​पीपला नारायणवार में बेकाबू टवेरा दुकानों में घुसी, डेढ़ साल के मासूम सहित चार घायल

सौसर:​पीपला नारायणवार में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा, जब एक अनियंत्रित टवेरा वाहन अचानक सड़क किनारे स्थित चार से पांच दुकानों में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकानों के आसपास खड़े एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सौसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​नशे में धुत था चालक

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, टवेरा वाहन का चालक अत्यधिक नशे में धुत था, जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार गाड़ी सीधे दुकानों में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के बाहर खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
​पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पीपला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त टवेरा वाहन और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की मर्ग कायम कर दुर्घटना के सही कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

​पूर्व मंत्री ने जाना घायलों का हाल

हादसे की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ तुरंत सौसर के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के निर्देश भी दिए।

Next Post

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के जरिए मेहगांव पुलिस ने किया सतर्क

Wed Jul 8 , 2026
भिण्ड: थाना मेहगांव के तत्वावधान में ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करना था , इस जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि जब इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल या किसी भी […]

You May Like