डिजिटल स्पेस में कॉकरोच जनता पार्टी का धमाका: हैकिंग का दावा और बढ़ते फॉलोअर्स के बीच शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि आम यूजर्स को अकाउंट दिखाई दे रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पार्टी की सोशल मीडिया लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। अब तक इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 20 लाख के पार पहुंच गई, जबकि एक्स पर भी फॉलोअर्स का आंकड़ा करीब 1 लाख 94 हजार तक पहुंच गया। अकाउंट हैक होने के दावे और तेजी से बढ़ती डिजिटल मौजूदगी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

इससे पहले अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उन्हें वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कथित धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा किए थे। परिवार की ओर से भी उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई गई थी। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने पहले ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की है। पार्टी की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन पिटीशन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गई है। शनिवार तक इस पिटीशन पर 6 लाख से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुके थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी का एक्स अकाउंट भी भारत में ब्लॉक किए जाने को लेकर चर्चा में रहा था। लगातार विवादों और डिजिटल अभियानों के चलते यह संगठन सोशल मीडिया पर तेजी से पहचान बना रहा है।

.....

Next Post

जवाहर टेकरी में दो पक्षों में पथराव-मारपीट

Sat May 23 , 2026
इंदौर. चंदननगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव और मारपीट हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं. पहले मामले में कपिल सुरमिया […]

You May Like