
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन तोरण वाटिका में गुरूवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, समाजसेवी राधाकिशन खेतान और सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित होने के बाद भी हजारों युवक बेरोजगार है और आज उनके इसी कारण रिश्ते नहीं हो पा रहे हैं। समाजसेवी राधाकिशन खेतान ने कहा कि लगातार समाज को जोड़ने का कार्य परिचय सम्मेलन के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजेश ऐरन ने कहा कि 30 वर्षों में दस हजार से भी ज्यादा रिश्ते कराकर परिचय सम्मेलन संस्था द्वारा समाज बंधुओं का सहयोग किया गया है। सम्मेलन के मंच सेयुवतियों ने कहा कि हमें सर्विस वाला जीवनसाथी नहीं बिजनेस मेन वाला चाहिए, हाथरस से आये मोहित माहेश्वरी ने कहा कि हमे दहेज नहीं चाहिए हमारे परिवार मे मिलजुल कर रहे ऐसी जीवन संगिनी चाहिए, वीके अग्रवाल ने कहा कि मेरे बेटे का पुर्न विवाह हो जाये और घर में खुशी आ जाये। मंच पर परिचय नीलम शाह, विनीता तायल, बबीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शशि गर्ग, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रेनू मंगल, साधना गोयल, प्रीति बिंदल ने कराया। कार्यक्रम में मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, वीपी मित्तल आदि उपस्थित थे।
