
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह भारत के लिए काफी अहम है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 को पेश कर रही हैं। इस दौरान वह विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। वित्त मंत्री ने भारत में इलेक्टॉनिक्स उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेयर अर्थ को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिशन’ के तहत ‘रेयर अर्थ एलिमेंट्स’ (Rare Earth Elements) के खनन और प्रोसेसिंग के लिए एक विशाल फंड और विशेष कर रियायतों की घोषणा की है।इस कदम को रक्षा, तकनीक और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की ‘आजादी’ के रूप में देखा जा रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में रेयर अर्थ कॉरीडोररेयर अर्थ कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन डैडीकेटेड केमिकल पार्क भी बनाए जाएंगे। रेयर अर्थ भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण?
रेयर अर्थ खनिज 17 ऐसे तत्वों का समूह है, जिनके बिना आधुनिक दुनिया की कल्पना करना असंभव है। आपके हाथ में मौजूद स्मार्टफोन से लेकर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी, जेट इंजन, मिसाइल गाइडिंग सिस्टम और चिप्स तक, हर जगह इनका इस्तेमाल होता है। अब तक इन खनिजों की ग्लोबल सप्लाई चेन पर चीन का करीब 90% एकाधिकार रहा है, लेकिन भारत का यह नया बजट उस एकाधिकार को चुनौती देने जा रहा है।
