रासेयो के सात दिवसीय शिविर का समापन

ग्वालियर: शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के सात दिवसीय रासेयो के शिविर का समापन आज प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया उपाध्यक्ष हॉकी संघ इंडिया ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया और कहा कि ऐसे शिविर में छात्र बहुत कुछ सीखते हैं और वह समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने में सहायक होते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भरत ससोडे़ डायरेक्टर जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने शिविरार्थियों के कार्य और अनुशासन की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर के खरे विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग एवं प्रभारी प्राचार्य ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला होते है यहां रहकर छात्र आपसी भाई चारा ,सद्भाव, प्रेम और सहानुभूति का पाठ सीखते हैं। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल कदम ने आभार व्यक्त किया गया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश न छात्र द्वारा अपने प्रथम सात दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किए।

गत वर्ष शिविर पूर्ण करने वाले और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 23 छात्रों को जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा जारी रासेयो का बी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। हाल ही में चित्रकूट में आयोजित राज्य स्तरीय शिविर से लौटे नरेन्द्र अहिरवार एवं निखिल पांडे का शील्ड,मेडल और प्रमाण पत्र देकर अभिवादन किया गया ,हाल ही में सासाराम विहार में आयोजित राष्ट्र स्तरीय शिविर से लौटे अंकित यादव का शील्ड , मेडल और प्रमाण पत्र देकर अभिवादन किया गया। हाल ही में तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्र स्तरीय शिविर कर लौटे अमित जाटव का भी शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर अभिवादन किया गया।शिविर कप्तान का पुरुस्कार हरिओम यादव को मिला।

शिविर का प्रतिवेदन स्नेहा गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर के अनुभव गौरी भारद्वाज द्वारा साझा किया गया। श्रेष्ठ शिविरार्थी छात्र अमित राजपूत,श्रेष्ठ शिविरार्थी छात्रा का पुरुस्कार गुंजन शाक्य को प्रदान किया गया ।उज्जवल, मानसी, निधि, इच्छा, निखिल, राज, विश्वजीत, सौम्य, आदित्य, मोहित, अमन, काजल, रितु, कोमल, सानिया, शालू, आर्यन, रंजीत, देव, करन, मोनू , दीपांशी, मोहिनी, सोनाली, संध्या, एलिस, गौरी को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविरार्थियों ने शिविर में स्वच्छता प्रबन्धन,मतदान जागरूक, पर्यावरण संरक्षण,साइबर अपराध,यातायात नियम,महिला सुरक्षा, व्यक्तित्व विकास ,नशा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।बौद्धिक सत्र में विभिन्न विद्वानों द्वारा शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।

Next Post

ग्वालियर जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक

Mon Mar 23 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। रायरू डिपो में जिले को 25 से 30 दिनों तक पेट्रोल और डीजल सप्लाई करने का स्टॉक है। पेट्रोल और डीजल को लेकर जिलेवासियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। शासन ने डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक रखा […]

You May Like