पुलिस की रैंकिंग.. चंदन नगर थाना फिर बना नंबर वन, परफॉर्मेंस में एमआईजी सबसे फिसड्डी

शहर में थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिसिंग को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जारी होने वाली पुलिस कमिश्नरेट की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट मई माह के परिणाम सामने आ गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस रिपोर्ट में चंदन नगर थाने ने एक बार फिर बाजी मारते हुए कमिश्नरेट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, कनाड़िया थाना दूसरे और भंवरकुआं थाना तीसरे नंबर पर रहा। इसके विपरीत, सबसे निराशाजनक प्रदर्शन एमआईजी थाने का रहा, जो रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है।
मूल्यांकन कमेटी की अधिकृत जानकारी के अनुसार जोन-4 के चंदन नगर थाने ने कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए लगातार दूसरी बार शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इससे पहले भी यह थाना एक बार दूसरे स्थान पर रह चुका है। संबंधित जोन के डीसीपी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सभी थानों के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की, जिसमें कनाड़िया और भंवरकुआं थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए ‘टॉप-3’ में अपनी जगह पक्की की।

इन पैमानों पर पिछड़ा एमआईजी थाना

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में एमआईजी पुलिस का प्रदर्शन सबसे कमजोर आंका गया। अपराध नियंत्रण, पेंडिंग मामलों के निपटारे और थाने पहुँचने वाले पीड़ितों की जनसंतुष्टि जैसे अहम बिंदुओं पर एमआईजी थाना औसत से भी कमतर साबित हुआ, जिसके चलते अंकों के गणित में पिछड़कर इसे सूची में सबसे अंतिम स्थान मिला है।

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर 'भारत भाग्य विधाता' का संघर्ष: छठे दिन कमाई 55 लाख पर सिमटी, कंगना रनौत की फिल्म को दर्शकों का कम प्रतिसाद

Thu Jun 18 , 2026
मुंबई | अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रही है। 12 जून को रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआती वीकेंड में उत्साहजनक प्रदर्शन नहीं कर सकी और वर्किंग डेज आते ही इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्टों के […]

You May Like