ग्वालियर जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक

ग्वालियर:ग्वालियर जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। रायरू डिपो में जिले को 25 से 30 दिनों तक पेट्रोल और डीजल सप्लाई करने का स्टॉक है। पेट्रोल और डीजल को लेकर जिलेवासियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। शासन ने डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक रखा है।जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविन्द सिंह भदौरिया ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर के पास स्थित जिस पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा पेट्रोल का इंडेंट समय से जमा नहीं किया गया।

इस कारण पेट्रोल पंप पर सप्लाई ऑयल कम्पनी के द्वारा नहीं हो सकी थी । राशि जमा होने के बाद आज सनातन धर्म के पास स्थित पेट्रोल पंप पर 14 के एल पेट्रोल का टैंकर आ चुका है।जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविन्द सिंह भदौरिया ने बताया है कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल/ डीजल की कोई समस्या नहीं है एवं स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता है । उन्होंने नागरिकों से अपील कि है कि पेट्रोल/डीजल को लेकर सभी निश्चिंत रहें ।

Next Post

राहगीरों को डरा रहे लोहे की रॉड वाले बैनर, पोस्टर

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर: दो तीन पहले शहर में तेज बारिश के साथ चली आंधी-तूफान के बाद नौदरा ब्रिज, शास्त्री ब्रिज और अन्य महत्वपूर्ण चौकों में लगे विज्ञापन के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग अब लोगों को डराने लगे हैं। इसकी मुख्य वजह तूफान के बाद ये बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आधे लटक चुके हैं। स्थानीयजनों […]

You May Like