बिना वैध पंजीयन बन रहा था गुलाब जामुन मिक्स, अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में उत्पादन बंद


इंदौर:त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच में शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों में कई खामियां सामने आईं. मूसाखेड़ी स्थित अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में बिना वैध खाद्य पंजीयन के गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण और पैकिंग की जा रही थी. विभाग ने दो ब्रांड के नमूने लेकर वैध पंजीयन मिलने तक उत्पादन बंद करा दिया.कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड और नवलखा क्षेत्र के शिवसागर भोजनालय एवं शिवसागर रेस्टोरेंट एंड कैफे का निरीक्षण किया गया.

यहां खाद्य पदार्थों के रखरखाव में अव्यवस्था, जंग लगे बर्तन और चॉपिंग बोर्ड मिले. पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र और खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। टूटे और चिकने फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए. शिवसागर रेस्टोरेंट में भोजन की टेबल पर कॉकरोच दिखाई देने की शिकायत पर भी जांच की गई. विभाग ने प्रशिक्षित व्यक्ति से पेस्ट कंट्रोल कराने के निर्देश दिए.

नरसिंह बाजार स्थित लोकेलाइट किचन प्राइवेट लिमिटेड से पनीर, दाल, छोला और भटूरा के नमूने लिए गए. वहीं, मूसाखेड़ी के मामाजी गृह उद्योग में कन्फेक्शनरी निर्माण के दौरान कच्ची सामग्री जमीन पर रखी मिली। सफाई और रोशनी की व्यवस्था में भी कमियां थीं। यहां से लॉलीपॉप और काजू मलाई टॉफी के नमूने लिए गए. खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए

Next Post

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, बाइक में लगी आग

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर: सांवेर-उज्जैन रोड पर रामा फॉस्फेट कंपनी के पास गुरुवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई. टक्कर के बाद बाइक ट्रक के साथ घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव करने की कोशिश […]

You May Like